फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डंपर के नीचे आने से पोकलेन ऑपरेटर की मौत

Mon, 07 Oct 2024 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मृतक शिवभवन। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
मैहड़ा पहाड़ के पास रविवार सुबह हादसा, उत्तर प्रदेश के चित्रकूट का रहने वाला था ऑपरेटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां/चरखी दादरी। मैहड़ा पहाड़ के पास रविवार सुबह डंपर की चपेट में आने से पोकलेन ऑपरेटर की मौत हो गई। वह उत्तर-प्रदेश के चित्रकूट का रहने वाला था। झोझूकलां थाना पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवया। पुलिस ने युवक के साथी के बयान पर आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी मनजीत ढाका से मिली जानकारी के अनुसार, चित्रकूट निवासी शिवभवन (23) पिछले कुछ माह से मैहड़ा जोन में पोकलेन ऑपरेटर था। वह पहाड़ के पास ही बनाए गए कमरे में रहता था। रविवार सुबह करीब चार बजे वह उठा और कमरे से बाहर आया। उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक डंपर की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही झोझूकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल भेज दिया। वहां पुलिस ने युवक के साथी सुरेंद्र के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया। साथ ही आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

फोटो 24
शिवभवन। फाइल फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें