पेज चार की लीड
अब राज्यस्तर पर अपने आइडिया प्रदर्शित करेगी टीम, 23 जनवरी को आयोजित होगी स्पर्धा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को कुशल बिजनेस आइडिया स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें जिले की पांच चयनित टीमों ने भाग लिया और अपने आइडिया प्रस्तुत किए।
स्पर्धा का आयोजन कार्यकारी डीपीसी व डीईईओ नवीन नारा की अध्यक्षता में किया गया। इसमें एपीसी संदीप कुमार व जिला कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार ने प्रतियोगिता का कार्यभार संभाला। बारिश के कारण दोपहर 12 बजे प्रतियोगिता शुरू की गई। इसमें निर्णायक के तौर पर सांतौर आईटीआई से इंस्ट्रक्टर राकेश कुमार व सतीश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने टीमों के आइडिया सुने और उनकी तथ्यों के आधार पर जांच की। इसमें शहर के पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल, समसपुर राजकीय स्कूल, बौंदकलां, पिचौपा व भागेश्वरी के राजकीय स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। इनमें प्रत्येक टीम में पांच से सात विद्यार्थी शामिल रहे।
इसमें पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम का आइडिया श्रेष्ठ रहा। टीम ने ड्रेस मेकिंग पर अपना आइडिया दिया।
उन्होंने बताया कि किस प्रकार कपड़े सिलने के बाद बचने वाली कतर का उपयोग किया जा सकता है और उसका इस्तेमाल किस तरह किया जा सकता है। साथ ही विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाकर लोगों को भी हाथ की कारीगरी का लाभ दिया जा सकता है। इससे न केवल ग्राहक के रुपये बचेंगे, अपितु लोगों को रोजगार भी मिलेगा। वहीं, समसपुर टीम का भी ड्रेस मेकिंग का आइडिया था, लेकिन, इसके मुकाबले वह अधिक मानकों पर खरा नहीं उतर पाया।
इनके अलावा लस्सी बनाने, डिजिटल मार्केटिंग आदि आइडिया भी टीमें स्पर्धा में लेकर पहुंचीं। अब पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल की टीम 23 जनवरी को अपने इस आइडिया को राज्यस्तर पर प्रदर्शित करेगी।
- ये रहा चयन का पैमाना
आइडिया चयन के लिए विद्यार्थियों का व्यवहार, मॉडल, प्रस्तुति, गुणवत्ता, प्रोडक्ट की बाजार में मांग, भविष्य में क्या स्थिति रहेगी, पर्यावरण संबंधी नुकसान या लाभ आदि के आधार पर चयन किया गया।
वर्सन:
स्पर्धा में सभी चयनित टीमें अपने आइडिया लेकर पहुंचीं और निर्णायक मंडल ने सभी आइडिया सुने। पैमानों पर खरा उतरने वाला आइडिया पीएमश्री स्कूल का रहा। अब राज्यस्तर के लिए इस टीम का चयन किया गया है।
-नवीन नारा, डीईईओ, शिक्षा विभाग
फोटो- 31
जीएमएसएसएस स्कूल में प्रतियोगिता के दौरान अपने आइडिया प्रस्तुत करती टीम। संवाद