फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मृत्यु के उपरांत देहदान करने का किया संकल्प

Sat, 19 Sep 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। स्थानीय निवासी ईश्वर खटक ने मृत्यु के उपरांत देहदान करने का निर्णय लिया है। विश्वकर्मा संकल्प संघ के माध्यम से चलाई जा रही मुहिम से प्रेरित होकर उन्होंने अपना शरीर रोहतक स्थित पंडित भगवतदयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज को दान करने का लिखित में संकल्प किया है।
विज्ञापन

ईश्वर ने बताया कि उन्होंने यह प्रेरणा अपने पिता उमेद सिंह से ली। उन्होंने कहा कि देहदान के फैसले में उनकी पत्नी मुन्नी देवी, पुत्र अजय कुमार सहित सभी परिजनों का समर्थन रहा है।
ईश्वर खटक ने कहा कि देहदान करना पुण्य कार्य है। समाज के पढ़े-लिखे वर्ग, युवाओं, शिक्षाविदों और जागरूक नागरिकों को इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें