फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खेल मैदान को अस्थायी फसल खरीद केंद्र बनाए जाने के विरोध में खिलाड़ियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 10 Apr 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव बेरला के खेल मैदान को अस्थायी फसल खरीद केंद्र बनाए जाने के विरोध में अब युवाओं ने प्रशासनिक स्तर पर आवाज उठाई है। वीरवार को करीब 40 युवा एकत्रित हुए और बाढड़ा के एसडीएम आशीष सांगवान को ज्ञापन सौंपा। खिलाड़ियों ने इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

युवाओं ने ज्ञापन में बताया कि गांव का खेल मैदान उनके लिए अभ्यास का एकमात्र प्रमुख स्थान है, जहां वे रोजाना सुबह-शाम खेल गतिविधियों के साथ-साथ सेना भर्ती की तैयारी करते हैं लेकिन हर साल गेहूं खरीद के दौरान इस मैदान को अस्थायी फसल खरीद केंद्र बना दिया जाता है जिससे उनकी तैयारी पूरी तरह बाधित हो जाती है। मैदान में अनाज के ढेर और वाहनों की आवाजाही के कारण न तो खेल हो पाते हैं और न ही शारीरिक अभ्यास।
युवाओं का कहना है कि कुछ समय पहले भी इस मुद्दे को लेकर विरोध जताया गया था, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि खेल मैदान को खरीद केंद्र के रूप में उपयोग करने पर रोक लगाई जाए और जो व्यायामशाला परिसर खरीद केंद्र के लिए निर्धारित है उसी तक सीमित रखा जाए। खेल मैदान के बजाय कोई वैकल्पिक स्थान निर्धारित किया जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने पहुंचे युवाओं में मनीष, सचिन, नरेंद्र, दीपक, अंकित, साहिल, मनोज, जतिन, अरुण, अजय, मोनू सहित अन्य शामिल रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर एसडीएम आशीष सांगवान ने युवाओं की समस्या को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उचित समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल मैदान में अनाज डालने की शिकायत की जांच करवाई जाएगी और संबंधित विभाग से बातचीत कर व्यवस्था में सुधार किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें