फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीआरवी स्कूल के खिलाड़ियों ने पाई सफलता

Mon, 05 Jan 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में स्थित जीआरवी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराते हुए दिसंबर में आयोजित 35वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में चार स्वर्ण, नौ रजत और नौ कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल कराटे कोच सुनील के प्रशिक्षण में विद्यार्थियों ने यह सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन

विद्यालय में कक्षा 11वीं से शुभम, स्नेहा, कक्षा आठवीं से बादल, कक्षा सातवीं से मोनिका ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं कक्षा 12वीं से निधि, शिखा, कक्षा 10वीं से ईशा, कक्षा पांचवीं से तरूण, हेमंत, कार्तिक, कक्षा चौथी से नमन और मोहित ने सिल्वर मेडल जीते हैं।
वहीं मयंक, मानसी, पलक, सौरभ, दिव्या, खुशी, हिमांशी, दीपेश और स्नेहा ने ब्रांज मेडल जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्कूल निदेशक डॉ. एसएस विजय, प्रेमवती विजय, एकेडमिक हेड डॉ. जसबीर ग्रोवर ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पदक पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें