फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नॉर्थ जोन ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी के लिए खिलाड़ी बहा रहे पसीना

Mon, 01 Dec 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सात से 11 जनवरी तक होने वाली सतपाल सांगवान मेमोरियल नॉर्थ जोन ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन दादरी के महासचिव लोकेश गुप्ता ने बताया कि पहली बार नॉर्थ जोन से शटलर्स का जमावड़ा दादरी में होगा, जहां खिलाड़ी अपने खेल कौशल, फिटनेस, और जज्बे से पांच दिनों तक अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। लोकेश गुप्ता ने बताया कि पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने अपने जीवनकाल में हरियाणा विशेषकर दादरी क्षेत्र के विकास, जनसेवा और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नॉर्थ जोन स्तरीय चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

महासचिव लोकेश गुप्ता ने बताया कि यह प्रतियोगिता 7 से 11 जनवरी तक हीरा इंडोर स्टेडियम में हीरा स्पोर्ट्स क्लब के बैनर तले आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर के उभरते खिलाड़ी सुबह-शाम अभ्यास कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें