फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चार किसानों के खेत से 69 पाइप व 41 नॉजल चोरी

Sun, 22 Sep 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदोला गांव के खेतों से चुराए गए कृषि उपकरण, झोझूकलां थाना पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। गांव मंदोला में चार किसानों के खेत से चोरों ने एल्युमिनियम के 69 पाइप व 41 नॉजल चोरी कर लिए। पीड़ित किसानों की शिकायत पर झोझूकलां थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में किसान ओमप्रकाश ने बताया कि उसका खेत मंदोला से रोड पर नहर के किनारे है। उसने अपने खेत में सिंचाई के लिए एल्युमिनियम के पाइप व नाॅजल रखे हुए थे। 19 सितंबर को वह खेत में नहीं जा पाया और न ही उसके पड़ोसी खेत में गए। अगले दिन जब वह खेत में पहुंचा तो उसे 22 पाइप व 17 नॉजल चोरी मिली। बाद में उसने आसपास पूछताछ की, लेकिन चोर का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान किसान देवेंद्र, रविंद्र विकास ने भी अपने खेत से पाइप व नॉजल चोरी होने की बात साझा की। ओमप्रकाश के अलावा विकास के खेत से 9 पाइप व दो नॉजल, रविंद्र के खेत से 18 पाइप व दस नॉजल और देवेंद्र के खेत से 20 पाइप व 12 नॉजल चोरी हुए हैं। चोरी होने के बाद सभी ने अपने स्तर पर जांच की, पाइप व नॉजल नहीं मिले। इसके बाद वे थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत देकर पाइप व नाॅजल बरामद कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें