फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पिलानी-दिल्ली बस सेवा बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Sat, 28 Sep 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। पिलानी से वाया बाढड़ा-दिल्ली को जाने वाली बस सेवा सेवा बंद हो गई है। इससे दैनिक यात्रियों को अनेक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वहीं, दैनिक यात्रियों को इसके चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से बस सेवा बहाल करवाने की मांग की है।
दैनिक यात्रियों ने बताया कि पहले सुबह पिलानी से दिल्ली बस सेवा उपलब्ध थी। यह बाढड़ा बस स्टैंड पर सुबह छह बजे पहुंचती थी। यह बस यहां से दादरी, झज्जर, गुरुग्राम होते हुए दिल्ली पहुंचती थी। अब इसका रूट घटा दिया गया है। अब यह बस केवल चरखी दादरी बस स्टैंड तक सीमित कर दी गई है। इससे दैनिक यात्रियों को अनेक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दैनिक यात्री कटार सिंह, रमेश, आनंद, विद्यार्थी सुशीला, अमृता देवी, अनीता, सुमन देवी आदि ने बताया कि पिलानी से चलने वाली बस में सुबह राजस्थान के तीन जिलों के यात्री सवार होते थे। परिवहन विभाग ने बस सेवा को बिना कारण पिलानी से दिल्ली के बजाय केवल चरखी दादरी बस स्टैंड तक ही सीमित कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह बस बंद करना खिलवाड़ है। सामाजिक संगठनों व दैनिक यात्रियों ने रोष जताया है।



फोटो -19
बाढड़ा बस स्टैंड पर खड़ी बस। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें