मिक्सोपैथी के विरोध में कैंडल मार्च निकालते चिकित्सक।
- फोटो : CharkhiDadri
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले चिकित्सकों ने मिक्सोपैथी के विरोध में बुधवार शाम कैंडल मार्च निकाला।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि देश की विभिन्न चिकित्सा पद्धतियां अपने आप में अनूठी हैं, लेकिन ये एक-दूसरे से पूरी तरह भिन्न हैं। इन सब पद्धतियों को मिलाकर मिक्सोपैथी के रूप में परोसा जाएगा, तो यह न केवल भारतीय चिकित्सा पद्धति के साथ अन्याय होगा बल्कि मरीजों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ होगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के इस फैसले के खिलाफ देश के सभी एलोपैथिक चिकित्सकों ने एक से 14 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा विरोध जताने का फैसला किया है। इसी कड़ी में बुधवार को दादरी शहर में कैंडल मार्च निकाला गया है। उन्होंने बताया कि नगराधीश के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। इस मौके पर महेश तायल, वरुण गोयल, अशोक गोयल, इंद्रदीप दलाल, अरविंद गर्ग, एचएल बेनीवाल, लक्ष्मी मुद्गिल, वरुण मित्तल, अमित डाला, गौरव कालरा, योगेंद्र देशवाल आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।