फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में फिजिशियन की हुई तैनाती, बाल रोग विशेषज्ञ की कमी बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला अस्पताल में फिजिशियन की तैनाती हो गई है। डॉ. राहुल राठी की बतौर एसएमओ सिविल अस्पताल में नियुक्ति हुई है और वो एसएमओ भी हैं। उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है। दोबारा से कोरोना के केस सामने आने पर जिले में फिजिशियन नियुक्त होना राहत की बात है। हालांकि अभी भी जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ समेत ईएनटी और चर्म रोग विशेषज्ञ की कमी बरकरार है, जो कोरोना काल में बच्चों के संक्रमित होने पर परेशानी का सबब बन सकती है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बाद से अब तक 31 वेंटिलेटर आ चुके हैं। हालांकि कोविड काल से पहले विभाग के पास एक भी वेंटिलेटर नहीं था। सरकार ने विभाग को वेंटिलेटर तो प्रदान किए लेकिन जिले में स्थायी फिजिशियन की नियुक्ति नहीं की। ऐसे में कोरोना की दोनों लहरों में विभाग ने कभी निजी फिजिशियन की मदद ली तो कभी दूसरे जिलों से डेपुटेशन पर फिजिशयन बुलाए। अब सिविल अस्पताल के नवनियुक्त एमओ डॉक्टर राहुल राठी अगर बतौर फिजिशियन अपनी सवाएं देते हैं तो इसका लाभ सीधे तौर पर जिले के मरीजों को मिलेगा।
विशेषज्ञों की कमी के बीच जिला कोरोना की दो लहर झेल चुका है। इसके बावजूद यहां संक्रमण दर प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले काफी कम रही। जिले में संक्रमितों की मौत की दर भी बहुत कम रही। हालांकि कोरोना की दूसरी लहर के पीक पर आने पर स्वास्थ्य विभाग ने रोहतक से दो फिजिशियन 14 दिन के लिए डेपुटेशन पर दादरी बुलाए थे।
विज्ञापन

डॉक्टर राहुल राठी ने बतौर एसएमओ दादरी सिविल अस्पताल में ज्वाइन किया है और वो फिजिशियन हैं। अन्य विशेषज्ञों की तैनाती के लिए हमने उच्च अधिकारियों के पास मांग भेज रखी है।
विज्ञापन

-डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें