फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चयनित किसानों के कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन 1-3 सितंबर तक

Mon, 31 Aug 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाइजेशन (एसएमएएम) योजना के तहत अनुदान पर खरीदे गए कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन 1 से 3 सितंबर तक किया जाएगा। योजना का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ते हुए कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. राजेश सिहाग ने बताया कि योजना के तहत चयनित किसानों द्वारा खरीदे गए कृषि यंत्रों के भौतिक सत्यापन के लिए विभाग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत 1 सितंबर को लेजर लैंड लेवलर एवं रोटावेटर को छोड़कर अन्य सभी कृषि यंत्र, 2 सितंबर को लेजर लैंड लेवलर तथा 3 सितंबर को रोटावेटर का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
तीनों दिन भौतिक सत्यापन का कार्य सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भौतिक सत्यापन नई अनाज मंडी चरखी दादरी एवं अनाज मंडी बाढ़ड़ा में किया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए जिलास्तरीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है जिसके माध्यम से कृषि यंत्रों का मौके पर भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदनकर्ता को भौतिक सत्यापन के लिए मशीन के साथ स्वयं उपस्थित होना होगा तथा अपनी वैध आरसी एवं एक वैध पहचान-पत्र साथ लाना अनिवार्य है। विभागीय टीम द्वारा मौके पर कृषि यंत्र एवं संबंधित विवरण का सत्यापन किया जाएगा।
डॉ. राजेश सिहाग ने सभी चयनित किसानों से अपील की कि वे निर्धारित तिथि पर अपने कृषि यंत्र के साथ उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करवाएं ताकि योजना के तहत अनुदान संबंधी आगामी प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें