फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सर्वजातीय फोगाट खाप का सम्मान समारोह कल

Fri, 31 Oct 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में सर्वजातीय खाप फोगाट की ओर से एक नवंबर को बाबा स्वामी दयाल धाम पर सुबह 10 बजे सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। खाप के प्रधान सुरेश फोगाट व सचिव कुलदीप फोगाट ने बताया कि समारोह में सेना, शिक्षा, नौकरी, खेल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 90 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग (महिला व पुरुष) व खाप फोगाट के पूर्व प्रधानों को भी विशेष रूप से सम्मान प्रदान किया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानियों की पत्नियों को भी सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें