फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फोगाट खाप-19 की नई कार्यकारिणी गठित

Mon, 16 Dec 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाबा स्वामी दयाल धाम पर आयोजित पंचायत को संबोधित करते खाप फोगाट-19 के प्रधान सुरेश फोगाट। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। सर्वजातीय फोगाट खाप प्रधान सुरेश फोगाट की अगुवाई में रविवार को बाबा स्वामी दयाल धाम पर गांव झिंझर व फोगाट गांव की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में ग्रामीणों के सुझावों के आधार पर करीब दो घंटे तक गहन मंथन के बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारियों में उप प्रधान कला सिंह, सचिव कुलदीप फोगाट, सह सचिव सोमबीर फोगाट मोड़ी, कोषाध्यक्ष राजवीर फोगाट, प्रवक्ता देवेंद्र उर्फ लीला, कानूनी सलाहकार रविंद्र फोगाट को चुना गया। पंचायत के दौरान खाप के संरचनात्मक और सामाजिक समरसता से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन

प्रधान सुरेश फोगाट ने स्पष्ट किया कि खाप भाईचारे और एकता के सिद्धांतों पर कार्य करती रहेगी। उन्होंने रामनगर और कपूरी के ग्रामीणों की सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सर्वजातीय फोगाट खाप सभी जातियों और क्षेत्रों को एकजुट रखेगी।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि वे भाईचारे से अलग नहीं हैं, उनको जल्द वापस बुला लिया जाएगा। कहा कि जिले में अठगामा खाप नहीं है क्योंकि रामनगर व कपूरी गांव फोगाट खाप के साथ है। रामनगर व कपूरी के ग्रामीणों ने कहा कि वे सर्वजातीय फोगाट खाप के साथ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें