फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई फोगाट खाप

Sat, 06 Sep 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाबा स्वामी दयाल धाम पर आयोजित पंचायत को संबोधित करते फोगाट खाप के प्रधान सुरेश फोगाट। संवाद
विज्ञापन
चरखी दादरी। पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए फोगाट खाप आगे आई है। शुक्रवार को खाप प्रधान सुरेश फोगाट की अध्यक्षता में दादरी के स्वामी दयाल धाम पर सर्वजातीय फोगाट खाप की पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान खाप के तहत आने वाले प्रत्येक गांवों में घर-घर जाकर राहत सामग्री एकत्रित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

गांव स्तर पर कमेटियों का गठन करके एकत्रित सामान स्वामी दयाल धाम पर जमा किया जाएगा और खाप के पदाधिकारी 12 सितंबर को एकत्रित राहत सामग्री को पंजाब भेजेंगे। फोगाट खाप की करीब दो घंटे चली पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि खाप के गांवों के घर-घर कमेटियां पहुंचेंगी और अनाज, भूसा, नकदी सहित अन्य सामग्री जुटाई जाएगी।
पंजाब को बड़ा भाई बताया
खाप प्रधान सुरेश फोगाट ने बताया कि पंजाब बड़ा भाई है और हर मुश्किल में हरियाणा का साथ दिया है। अब पंजाब में बाढ़ से बुरे हालात है तो हमारा भी उनकी मदद करने का फर्ज बनता है। किसान आंदोलन सहित कई मुद्दों पर पंजाब ने हरियाणा का साथ दिया दिया। ऐसे हालातों में पूरा प्रदेश बाढ़ की विभीषिका झेल रहे पंजाब के साथ है।
विज्ञापन

कुरीतियों के खिलाफ लोगों को किया जाएगा जागरूक
पंचायत में नशाखोरी, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों पर चिंता जताते हुए इन पर रोक लागने के लिए मंथन किया गया। तय हुआ कि गांवों में इन कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें