फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीजीटी ने सीखीं शिक्षण की नई विधियां

Thu, 03 Sep 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
डाइट में प्रशिक्षण शिविर के दौरान मौजूद अध्ययापक।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव बिरही कलां स्थित डाइट में प्राचार्य धर्मेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में पीजीटी गणित शिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय सतत व्यावसायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण प्रभारी एवं वरिष्ठ प्रवक्ता नवरत्न ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य गणित शिक्षकों के विषयगत ज्ञान, शिक्षण कौशल व आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को सुदृढ़ करना है, ताकि प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू कर विद्यार्थियों की गणितीय समझ एवं उपलब्धि स्तर को बेहतर बनाया जा सके।
इस दौरान फीडबैक सत्र में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के प्रथम दिवस के अनुभव साझा किए। प्रवक्ता राकेश गोदारा ने पॉक्सो अधिनियम के बारे में बताया।
मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार ने गणित में अंतर्विषयक दृष्टिकोण विषय पर विचार रखे। उन्होंने गणित को अन्य विषयों एवं दैनिक जीवन से जोड़कर रोचक एवं प्रभावी शिक्षण की विभिन्न संभावनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर रेनू ने कम्प्यूटेशनल थिंकिंग का विकास एवं गणित के उपयोग विषय पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। डॉ. ओमप्रकाश ने स्कूल बेस्ड असेसमेंट व होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड विषय पर चर्चा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें