फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: निजी ऋण योजना बनाएगी महिलाओं को आत्मनिर्भर

Sat, 23 Aug 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए व्यक्तिगत ऋण योजना शुरू की गई है। इसके तहत बैंकों के माध्यम से एक लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है।
विज्ञापन

उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार और हरियाणा की स्थायी निवासी महिला को योजना का लाभ दिया जाएगा। आवेदन के समय महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है और आवेदक पहले से लिए गए ऋण का डिफाल्टर न हो।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिला विकास निगम के माध्यम से योजना के तहत सामान्य श्रेणी की महिला को 10 हजार रुपये और अनुसूचित श्रेणी की महिला को 25 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

योजना के तहत परचून की दुकान, कपड़े की दुकान, सैलून, सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, हलवाई की दुकान, फ़ूड स्टाल, टिफिन सर्विस, मिट्टी के बर्तन आदि काम ऋण राशि से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें