फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 12 ट्रांजेक्शन के जरिये व्यक्ति ने गंवाए 4.87 लाख

Tue, 30 Apr 2024 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पीड़ित को भेजे गए संदेश का स्क्रीनशॉट। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर निवासी एक व्यक्ति टेलीग्राम पर टास्क पूरा कर पैसे कमाने के लालच में अपना खाता खाली कर बैठा। आरोपियों ने पहले पीड़ित के खाते में रुपये भेजकर उसे आसानी से पैसे कमाने का लालच दिया और फिर उसे काम में कार्यकारी सदस्य बनाने का झांसा देकर 4.87 लाख रुपये ठग लिए। अब पीड़ित ने फर्जीवाड़े का पता चलने पर साइबर पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित नवीन ने बताया कि वह मूल रूप से रोहतक के एक गांव निवासी है। लेकिन फिलहाल वह दादरी में रह रहा है। उसने बताया कि गत 4 अप्रैल को सुबह 7:20 पर उसके पास टेलीग्राम पर आरुशी के नाम से टास्क खेलने के लिए एक संदेश आया। इसके बाद विक्रम देव नामक टेलीग्राम अकाउंट होल्डर ने उससे बात की। बाद में 1 अप्रैल को आरोपी ने उसके पास एक आमंत्रण लिंक भेजा और प्रोडक्ट का प्रमोशन फीडबैक करने का टास्क दिया।
इसके बाद जब उसने टास्क पूरा किया तो उसकी पत्नी के खाते में 538 रुपये आ गए। इसी तरह दो बार और टास्क पूरा करने पर उसे 12294 और 4291 रुपये मिले। इसके बाद आरोपियों ने उसे कार्यालय का सदस्य बनाने के लिए तीस हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। बाद में चार लोग व्हाट्सएप कॉल कर उससे पैसों की मांग करने लगे। इसी तरह उन्होंने 12 बार में उससे कुल 487346 रुपये ठग लिए। अब वे उससे 444430 रुपये देने की धमकी दे रहे हैं। नवीन ने बताया कि आरोपियों ने उससे अपने फर्जी खातों में यह डलवाई है। अब पीड़ित ने पुलिस से पैसे बरामद कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें