फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोहड़ में डूबने से व्यक्ति की मौत, दो लोगों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
दादरी सिविल अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
गांव कादमा में व्यक्ति की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के पिता नानडराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो लड़के थे। एक लड़के की पहले ही मौत हो चुकी है। 22 सितंबर को उसके बेटे कृष्ण (45) वर्ष को सुबह गांव के ही दो व्यक्ति घर से बुलाकर ले गए थे। शाम छह बजे पता चला कि उसका लड़का कृष्ण कुमार जोहड़ में डूब गया। कृष्ण कुमार को तैरना नहीं आता था। कृष्ण को जोहड़ से निकाल चरखी दादरी के सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी तेलूराम ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें