फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादवेंद्र संधू ने युवाओं के साथ दी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
हरियाणा युवा आयोग के चेयरमैन यादवेंद्र सिंह संधू ने बुधवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में अपने साथियों के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि देश ने एक प्रखर, ओजस्वी और कुशल राष्ट्र नेत्री को खो दिया है। उनके जाने की भरपाई नहीं हो सकती है।
विज्ञापन

यादवेंद्र सिंह लोक निर्माण विश्राम गृह में विभिन्न गावों से आए सामाजिक संगठनों व युवाओं के बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज ने प्रदेश का नाम राष्ट्र ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर रोशन किया है। उनमें कुशल नेतृत्व की क्षमता थी। उनका निधन प्रदेश व देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने सार्थियों सहित सुषमा स्वराज के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यादवेंद्र सिंह ने कहा कि सुषमा स्वराज के निधन पर प्रदेश में दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। ऐसे में आठ अगस्त को स्थानीय अनाज मंडी में आयोजित होने वाला शहीदों को नमन नवतरंग कार्यक्रम स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया कि समारोह की तारीख जल्द ही निर्धारित कर दी जाएगी। इस दौरान बार एसोसिएशन सचिव नसीब राणा, रविंद्र हंसावास, डॉ. बृजपाल परमार, देवी सिंह, मलखान सिंह, रणजीत सिंह, शरीफ, मास्टर रविंद्र सांगवान, विकास राणा, सुमित सिहाग, मुकेश मानकावास, रविंद्र गुप्ता सुनील चौहान, टिंकू, भीम सिंह, प्रदीप व रिंकू छपारिया आदि युवा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें