बौंदकलां में होलिका पूजन करतीं महिलाएं।
- फोटो : CharkhiDadri
जिले में होलिका पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने होलिका की पूजा की। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा पहनी और होली के मांगलिक गीत गाए। चावल, गोबर, दूर्वा, जल व गेहूं की बाली से पूजा की गई।
शहर और गांवों में होली पर्व पर महिलाओं व बच्चों ने पूजा की। गोबर, दूर्वा, चावल और गेहूं की बाली से पूजा कर परिवार के लिए कुशलक्षेम की प्रार्थना की गई। शहर के विभिन्न भागों में होलिका बनाकर पूजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा पहन पूजा की। वहीं बौंद कलां में मुख्य बाजार स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला मैदान में होली की पूजा की गई। बच्चों में होलिका पूजन को लेकर काफी उत्साह देखा गया। इसी प्रकार ऊण रोड, बूस्टिंग स्टेशन के पास और अन्य जगहों पर भी होली की पूजा की गई। वहीं बाढड़ा उपमंडल में भी होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।