फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लटकते तार, ओवरफ्लो सीवरेज और दूषित पेयजल आपूर्ति से लोग परेशान

Thu, 29 Feb 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के वार्ड 15 के लोग जनसमस्याओं से त्रस्त हैं। वार्डवासियों का कहना है कि घरों के सामने लटकते बिजली के तार, दूषित पेयजल आपूर्ति, ओवरफ्लो सीवरेज और गलियों में घूमते लावारिस गोवंश की समस्या से लंबा समय बीतने के बाद भी उन्हें छुटकारा नहीं मिला है। लोगों का कहना है कि संबंधित कार्यालय के वो चक्कर लगाकर थक चुके हैं, लेकिन नतीजा सिफर है। अधिकारियों की समस्याओं के प्रति नजर अंदाजी से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

वार्ड- 15 की आबादी करीब पांच हजार है और वार्डवासी मूलभूत सुविधाओं की कमी का दंश झेल रहे हैं। वार्ड की मुथरी घाटी से चरखी दरवाजा की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क के बीच में पिछले 10 माह से सीवर मैनहोल ओवरफ्लो कर रहे हैं। इनसे निकला दूषित पानी घरों के सामने भरा रहता है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और माहौल भी दुर्गंधमय बना हुआ है।
वहीं वार्ड के कुछ क्षेत्र में दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। वार्डवासियों का कहना है कि लंबे समय से ये समस्या बनी हुई है और अब तक विभाग समाधान नहीं कर पाया है। इसी प्रकार वार्डवासी लटकते बिजली के तारों की समस्या से भी परेशान हैं और निगम अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी नतीजा सिफर है। उन्होंने अब जिला प्रशासन से समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


लोगों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
- वार्ड के केशवदास मोहल्ला में पहले 30 मिनट तक दूषित पेयजल की सप्लाई होती है और इसके बाद सप्लाई में खारा पानी आता है। आपूर्ति में आने वाले पानी को किसी काम में प्रयोग नहीं कर सकते और मजबूरीवश कैंपर खरीदने पड़ते हैं।
दिलबाग सिंह, वार्डवासी

- वार्ड में घरों के सामने बिजली के तार लटके हुए हैं। घर से बाहर व अंदर जाते समय हाथों से तार हटाने पड़ते हैं। इसे दुरुस्त करवाने के लिए कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक नतीजा सिफर है। राजेश कुमार, वार्डवासी

- बिजली निगम की ओर से घरों के सामने पोल पर लगाए गए पिल्लर बॉक्स काफी नीचे हैं। यहां घूमने वाले लावारिस पशु और छोटे बच्चे कभी भी इनकी चपेट में आ सकते हैं। पिल्लर बॉक्सों को ऊपर लगवाने के लिए कई बार गुहार लगा चुके हैं। - अशोक मित्तल, वार्डवासी

वार्ड की तंग गलियों में लावारिस गोवंश, बंदर और कुत्ते घूमते रहते हैं। गोवंश लोगों को घायल कर रहे हैं और कुछ समय पहले तो एक महिला की मौत भी हो गई थी। नगर परिषद को जल्द से जल्द लावारिस पशुओं की समस्या से वार्डवासियों को निजात दिलानी चाहिए। - मांगेराम, दाईवाला मोहल्ला



वार्ड में पिछले 20 माह के दौरान 10 नालियों पर जाल लगवाए गए हैं जबकि आठ धंसी हुई गलियों की मरम्मत का काम भी करवाया है। वार्ड के विकास के लिए फिलहाल दो मुख्य गलियों के टेंडर लगवाए हुए हैं। बिजली निगम के अधिकारियों से कई बार लटकते तारों को कसने की मांग कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ है। -नितिन बंसल, पार्षद, वार्ड-15
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें