लोहारू रोड पर साईफन में रिसाव के कारण सड़क पर बने गड्ढे।
- फोटो : 1
बाढड़ा। कस्बे के लोहारू रोड पर नहरी पानी के रिसाव से सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। राहगीर व वाहन चालक परेशान हैं। लोहारू रोड पर सौरा डिस्ट्रीब्यूटरी पर बने भूमिगत साइफन में रिसाव के कारण सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं।
राहगीर सोमबीर, पवन, शिव कुमार, रवि आदि ने बताया कि भूमिगत पाइप लाइन में कहीं रिसाव होने से पानी सड़क के नीचे से निकलता है, जिससे सड़क टूटने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरने से चोटिल हाे चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से नहरी पानी के रिसाव को बंद करवाकर सड़क का निर्माण करवाने की मांग की है।