फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सड़क का निर्माण न होने पर लोगों ने जताया रोष

Thu, 16 May 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सड़क का निर्माण न होने पर बाढड़ा के लोगों ने रोष जताया।
विज्ञापन
बाढड़ा। सरकार व विभाग की उदासीन रवैये के कारण गांव कारी धारणी की सड़क खस्ताहाल में है। विधायक नैना चौटाला के आश्वासन के छह माह बाद भी सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया।
विज्ञापन

ग्रामीण कामरेड रामपाल, हनुमान सिंह, भूप सिंह, जगवीर, सुमेर सिंह, जगदीश आदि ने बताया कि यह सड़क वर्षों पहले बनाई गई थी। इसके बाद विभाग इस सड़क को ही भूल गया। सड़क में गड्ढे बने हुए हैं। ग्रामीणों को गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे अकसर हादसों का भी डर बना रहता है। साइकिल व दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने विधायक नैना चौटाला से भी सड़क बनवाने की गुहार लगाई थी। इस पर छह माह में सड़क बनवाने का आश्वासन दिया था। विधायक का आश्वासन भी काम नहीं आया। आश्वासन के छह माह बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों में सरकार व विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि सड़क का शीघ्र निर्माण करवाया जाए, ताकि उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन




सड़क निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किया था, लेकिन एक ही एजेंसी ने आवेदन किया। अब आचार संहिता हटते ही दोबारा टेंडर आमंत्रित कर सड़क निर्माण करवाने का प्रयास किया जाएगा। - प्रेम सिंह, जेई, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें