फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लघु कृषि ऋणधारकों का 15 करोड़ का पेनाल्टी ब्याज माफ

Tue, 08 Aug 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। दी केंद्रीय सहकारी बैंक भिवानी ने भिवानी व दादरी जिले के लघु कृषि ऋणधारकों का 15 करोड़ का पेनाल्टी ब्याज माफ करने का फैसला लिया है। सहकारी बैंक भिवानी के चेयरमैन सुधीर चांदवास की अध्यक्षता में आयोजित निदेशक मंडल की बैठक में रखे प्रस्ताव में बताया गया कि रजिस्ट्रार सहकारी समिति ने प्रदेश के सभी ग्रामीण क्षेत्र में संचालित पैक्स केंद्रों की वित्तीय हालात सुधारने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

भिवानी- दादरी जिलों की पैक्सों की वित्तीय हालत सही नहीं है और लगभग सभी पैक्स हानि में चल रहे हैं। एक तरह से अतिदेय ऋणियों से वसूली नगन्य है। पिछले वर्ष हरको बैंक ने सहकारी बैंकों को कृषि ऋण पर ब्याज में भारी छूट दी थी जिससे इस वर्ष 31 मार्च 2023 को बैंक की वित्तीय स्थिति अच्छी रही है। बैंक ने किसानों को मौजूदा वर्ष में 156293371 करोड़ का लाभ होने की उम्मीद जताई है। महाप्रबंधक के प्रस्ताव पर सभी निदेशक मंडल ने स्वीकृति की मोहर लगाते हुए पेनाल्टी में छूट देते हुए स्वीकृति दे दी है जिससे किसानों को तोहफा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें