बाढड़ा। बाढड़ा-जुई मार्ग पर एक राहगीर को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर घायल हो गया और पुलिस ने उसके बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल का आरोप है कि हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस को दिए बयान में गांव भांडवा निवासी ईश्वर ने बताया कि वह गत 14 सितंबर को बाढड़ा कोर्ट में अपने निजी काम से गया था। काम निपटाने के बाद वो पैदल जुई की तरफ आ रहा था और उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वो घायल हो गया जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उसका अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया और इसके बाद परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। संवाद