फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: उठान नहीं होने पर किसानों का 77 करोड़ रुपये का भुगतान अटका

Sat, 06 May 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अनाज मंडी से उठान नहीं होने पर रखे गेहूं और सरसों से भरे बैग।
विज्ञापन
चरखी दादरी। नई अनाज मंडी में पिछले दो दिनों से गेहूं और सरसों की सरकारी खरीद बंद होने के बाद भी उठान की भारी समस्या बनी हुई है। मंडी में अनाज का उठान नहीं होने से किसानों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में किसानों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में अब भी लगभग दो लाख क्विंटल सरसों और गेहूं उठान के भाव में खुले में पड़ा है।
विज्ञापन

सरसों की खरीद बंद होने के बाद भी उठान की विकट समस्या बनी हुई है। अनाज मंडी में सरकारी एजेंसियों ने तीन लाख 198 क्विंटल सरसों की खरीद की है। खरीद केंद्रों में सरकारी खरीद बंद होने के बाद भी मंडी परिसर में एक लाख 42 हजार 343 क्विंटल सरसों का उठान नहीं हो पाया है। ऐसे में लगभग पांच हजार से अधिक किसानों का 77 करोड़ रुपये का भुगतान अटका हुआ है। उठान होने के बाद भुगतान करने की प्रक्रिया पूरी की जाती है।
वहीं, गेहूं की कुल आवक दो लाख 53 हजार 240 क्विंटल हो चुकी है। खरीद एजेंसियों ने अब तक दो लाख 26 हजार 130 क्विंटल ही खरीदा है। मंडी परिसर से एक लाख 34 हजार 635 क्विंटल गेहूं का ही उठान हो पाया है। 91 हजार 495 क्विंटल गेहूं का उठान बाकी है। किसान संगठनों ने सरकार से सरसों की बंद खरीद को दोबारा शुरू करने की मांग की है। किसान नेताओं का कहना है कि काफी संख्या में किसान सरसों की बिक्री नहीं कर पाए हैं। इस बार खराब मौसम की वजह से सरसों में नमी ज्यादा होने की वजह से किसान मंडी आने से कतरा रहे थे। किसान नेता रामकुमार कादयान ने सरकार से सरसों की खरीद जल्द शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें