फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तीन लाख क्विंटल सरसों की उठान बाकी, 18,574 किसानों का भुगतान अटका

Tue, 14 May 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी मंडी में लगी सरसों की ढेरी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरसों की सरकारी खरीद बंद हुए दो सप्ताह हो चुके हैं। इसके बाद भी तीन केंद्रों पर करीब तीन लाख क्विंटल सरसों की उठान बाकी है। इसके चलते 18,574 किसानों का भुगतान अटका हुआ है। इसी प्रकार 87,000 क्विंटल गेहूं भी अभी पांच खरीद केंद्रों पर पड़ा है। 15 मई को गेहूं की खरीद का अंतिम दिन है।
विज्ञापन

मौजूदा खरीद सीजन की बात करें तो 56,750 किसान अपनी सरसों व गेहूं की उपज लेकर खरीद केंद्रों पर पहुंचे हैं। इस सीजन में 49,565 किसानों से रिकॉर्ड 9.62 लाख क्विंटल सरसों खरीदी गई है। इसमें से 6.62 लाख क्विंटल सरसों उठान कर गोदामों तक पहुंचाई गई है, जबकि करीब तीन लाख क्विंटल की उठान अभी बाकी है। सरसों बेचने वाले 30,991 किसानों के खातों में हैफेड की ओर से 355.30 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है, जबकि 18,574 किसानों का करीब 169 करोड़ का भुगतान बकाया है। सरसों खरीद बंद होने के 14 दिन बीतने के बाद भी किसानों का भुगतान का इंतजार है।
इस सीजन में पांच केंद्रों पर गेहूं की खरीद की गई है। 15 मई को गेहूं की सरकारी खरीद बंद हो जाएगी। इस सीजन 3.88 लाख क्विंटल की आवक हुई है। इसमें से एजेंसियों ने 3.56 लाख क्विंटल की खरीद की है और 2.60 लाख क्विंटल गेहूं की उठान करवाई जा चुकी है। गेहूं भुगतान के रूप में हैफेड 3,438 किसानों के खातों में 46.82 करोड़ का भुगतान कर चुका है। खाद्य पूर्ति एवं नियंत्रक विभाग ने 230 किसानों से 11,000 क्विंटल गेहूं खरीदा है, जिसमें से 219 के खातों में 2.46 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। 11 किसानों का भुगतान बाकी है।
विज्ञापन



केंद्रों पर सरसों की खरीद व उठान की स्थिति
खरीद केंद्र- खरीद- उठान बाकी
दादरी मंडी- 5.90 लाख क्विंटल- 1.39 लाख क्विंटल
बाढड़ा मंडी- 2.21 लाख क्विंटल- 99,641 क्विंटल
झोझूकलां - 1.50 लाख क्विंटल- 59,790 क्विंटल

गेहूं खरीद और उठान की स्थिति
खरीद केंद्र- खरीद- उठान बाकी
दादरी मंडी- 1.38 लाख क्विंटल- 43,601 क्विंटल
बाढड़ा मडी- 41,379 क्विंटल- 9,091 क्विंटल
झोझूकलां- 11,742 क्विंटल- 3,167 क्विंटल
बौंदकलां- 1.06 लाख क्विंटल-21,739 क्विंटल
छपार- 50,442 क्विंटल- 9,502 क्विंटल

56,750 किसानों ने कटवाए गेटपास
सरसों और गेहूं बेचने के लिए जिले में 56,750 किसानों ने गेटपास कटवाए। इनमें से सरसों के 49,565 और गेहूं के 7,185 गेटपास हैं। दादरी मंडी में सरसों के 30,121 व गेहूं के 2,646, बाढड़ा मंडी में सरसों के 11,933 तो गेहूं के 979, झोझूकलां में सरसों के 7,511 और गेहूं के 223 गेटपास कटे हैं। छपार में गेहूं के 1,130 तो बौंदकलां में 2,207 गेटपास कटे हैं।



इस सीजन में करीब 11,000 क्विंटल गेहूं खरीदा है। 11 किसानों को छोड़कर सभी के खातों में भुगतान राशि डाली जा चुकी है। अब तक विभाग 2.46 करोड़ का भुगतान कर चुका है। - संदीप कुमार, निरीक्षक, खाद्य पूर्ति एवं नियंत्रक विभाग।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें