बाढड़ा। हरियाणा प्रदेश की राजस्व विभाग की पटवार, कानूनगो एसोसिएशन ने बुधवार को हड़ताल खत्म कर दी है। सोनीपत में पटवारी के अपहरण की घटना से क्षुब्ध पटवारियों ने हड़ताल की थी। एसडीएम सुरेश दलाल ने पटवारियों को लंबित काम प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए हैं।
पटवारी एसोसिएशन के अध्यक्ष रामभगत ने बताया कि सोनीपत में दिनदहाड़े अपहरण कर पटवारी से फिरौती वसूलने के विरोध में पटवारी और कानूनगो आंदोलन करने के लिए मजबूर हुए। इससे हजारों लोगों को दैनिक कामकाज के लिए भटकना पड़ा। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह तक जांच के बाद सोनीपत पुलिस प्रशासन ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद राज्य एसोसिएशन ने आमजन की समस्या को देखते हुए बुधवार से हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया है। इस दौरान कानूनगो कपूर सिंह, पटवारी अजीज, ध्यान सिंह, अमित कुमार, अजय कुमार, देवेंद्र सिंह, विकास, रवि श्योराण आदि मौजूद रहे।
शिक्षकों का रोष आंदोलन स्थगित
चरखी दादरी। गांव झिंझर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों का रैली विरोध का रोष कार्यक्रम खत्म कार्यक्रम बुधवार को खत्म हो गया। इसकी अगुवाई प्रधान ताराचंद छिल्लर ने की। उन्होंने कहा कि आंदोलन स्थगित हुआ, लेकिन सरकार की विरोधी के खिलाफ रोष जारी है। पुरानी पेंशन की बहाली होने तक वे इसी तरह आंदोलन करते रहेंगे। इस दौरान मौजूद सभी शिक्षकों ने काली पट्टी उतारकर आंदोलन पूरा किया।