फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पटवारियों ने दो दिन और बढ़ाई हड़ताल, उपायुक्त को सौंपा मांगपत्र

Thu, 11 Jan 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में उपायुक्त मनदीप कौर को मांगपत्र सौंपते पटवारी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। पटवारियों ने हड़ताल दो दिन और बढ़ा दी है। उन्होंने बुधवार को विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। पटवारियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। दूसरी ओर 49 पटवारियों और 10 कानूनगो के सीट न संभालने के कारण करीब दो हजार लोग बुधवार को भी काम करवाए बिना ही लौट गए।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला प्रधान कुलबीर सांगवान ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर 11 और 12 दिसंबर को भी धरना जारी रहेगा। वे लगातार सरकार से वार्ता करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। पटवारियों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान विभिन्न कर्मचारी, धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया।
उन्होंने बताया कि बुधवार को सांगवान खाप-40 के सचिव नर सिंह सांगवान, पूर्व सरपंच दलबीर गांधी, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला सचिव कृष्ण सिंह शास्त्री, कांग्रेस नेता राजू मान, पीबीएसएस के प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य शिवकुमार गोयल, विजय लांबा, संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक दलीप सिंह सांगवान ने पटवारियों को समर्थन दिया।
विज्ञापन

- डीसी भी पहुंचीं धरनास्थल पर
उपायुक्त मनदीप कौर भी बुधवार को धरनास्थल पर पहुंचीं। एसोसिएशन की ओर से उन्हें मांगपत्र सौंपा गया। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने उपायुक्त से उनकी मांगें जल्द पूरी करवाने की मांग भी की।

धरनास्थल पर ये रहे मौजूद
कानूनगो रविंद्र शर्मा, पवन फौगाट, संजीव श्योराण, जोगेंद्र कलकल, संजय शर्मा, राजेश ढिल्लो, कुलबीर छिल्लर, संजीव श्योराण, अमित जांगड़ा, राजेश सांगवान आदि बुधवार को धरनास्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें