फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: चाबी लाने का बहाना कर पटवारी गायब, 20 मिनट तक मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करता रहा इंतजार

Thu, 01 Jun 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

पटवारघर में दबिश देने पहुंची संयुक्त टीम की अगुवाई एसआई अनूप सिंह ने की जबकि पीडब्ल्यूडी एसडीओ अश्वनी कुमार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट टीम के साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पटवारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखा है।
विज्ञापन
सरदार झाडू सिंह चौक समीप स्थित पटवारघर पर लगा ताला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और गुप्तचर विभाग की टीम बुधवार को सरदार झाडू सिंह चौक समीप स्थित पटवारघर पर पहुंची। इस दौरान टीम को पटवारघर का ताला बंद और पटवारी बाहर खड़ा मिला। पटवारी ने टीम के समक्ष चाबी लाने का बहाना बनाया और मौके से गायब हो गया। करीब 20 मिनट तक टीम उसका इंतजार करती रही, लेकिन वो वापस नहीं आया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पटवारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखा है।

विज्ञापन

पटवारघर में दबिश देने पहुंची संयुक्त टीम की अगुवाई एसआई अनूप सिंह ने की जबकि पीडब्ल्यूडी एसडीओ अश्वनी कुमार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट टीम के साथ मौजूद रहे। इस दौरान टीम जब सरदार झाडू चाैक स्थित पटवार घर का निरीक्षण करने पहुंची तो यहां ताला लगा मिला। बाहर खड़े पटवारी से जब बात की तो उसने बताया कि चाबी उसके पास नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते में शामिल अधिकारियों ने कहा कि उन्हें रिकॉर्ड की जांच करनी है।
 

यह सुनने के बाद पटवारी ने कहा कि वो चाबी लेकर आ रहा है और इसके बाद टीम रिकॉर्ड की जांच कर सकती है। इसके बाद उक्त पटवारी देवेंद्र लौटकर ही नहीं आया। दूसरी ओर टीम करीब 20 मिनट तक उसका इंतजार करती रही।

विज्ञापन

 

कयास लगाए जा रहे है कि पटवारी के पास औचक निरीक्षण की सूचना टीम के आने से पहले ही पहुंच गई। यही कारण रहा कि उसे कमरे को ताला लगाने का मौका मिल गया। दूसरी ओर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने यहां पेंडिंग शिकायतों को लेकर भी स्टाफ से बातचीत की।
 

बताया जा रहा है कि पटवारी से काम करवाने के लिए तीन चार लोग भी आए हुए थे वो भी इंतजार कर लौट गए। इसी पटवार घर में दो पटवारी और ड्यूटी करते हैं लेकिन पुलिस अधीक्षक ने उनको कार्यालय में किसी मामले में बुलाया हुआ था।

सरदार झाडू चौक स्थित पटवारघर को चेक किया तो एक पटवारी बाहर खड़ा मिला जबकि दो पटवारी को पुलिस अधीक्षक ने किसी मामले में बुलाए हुआ था। 20 मिनट इंतजार करने के बाद भी पटवारी देवेंद्र लौटकर नहीं आया। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करवा दिया है। -अनूप सिंंह, उप निरीक्षक, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें