फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी में प्रदेश के बीस हजार युवा एकसाथ पढ़ेंगे देशभक्ति का पाठ, राज्यस्तरीय आयोजन की होगी बैव कास्टिंग

विज्ञापन
फोटो 02 आयोजनस्थल का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी दिशा-निर्देश देते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में आगामी आठ अगस्त को राज्य युवा आयोग एवं खेल विभाग की ओर से राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के बीस हजार युवा एक साथ देशभक्ति का पाठ पढे़ंगे। सीएम मनोहर लाल आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की प्रारंभिक तैयारियां जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। आयोजन की प्रदेश में बेव कास्टिंग की जाएगी जबकि एक जिले में सीधा प्रसारण भी होगा। वीरवार को शहरी एवं स्थानीय निकाय विभाग के वित्तायुक्त आनंद मोहन शरण ने आयोजन स्थल का जिले के अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी किया। इससे पहले उन्होंने जिले के अधिकारियों की बैठक भी ली और आयोजन की तैयारियों संबंधी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आनंद मोहन शरण ने कहा कि पूरे प्रदेश से युवा इसमें सहभागिता निभाएंगे। यह कार्यक्रम युवाओं को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम को लेकर चंडीगढ़ मुख्यालय पर भी आला अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक हो चुकी है और समारोह की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले युवाओं की सुविधाओं के लिए पूरा ध्यान रखा जाएगा और समारोह स्थल पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जाएंगी। संबंधित विभाग एवं अधिकारियों को इस संबंध में तैयारियों करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर आने युवक एवं युवतियों के बैठने के लिए अलग-अलग स्थानों की व्यवस्था की जायेगी। पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के जाने माने कलाकार अपनी प्रस्तुतियां भी देंगे।
प्रदर्शनी में मिलेगी शहीदों और विख्यात हस्तियों की जानकारी
समारोह स्थल पर जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस अवसर पर विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले युवाओं को सम्मानित भी करेंगे। आनंद मोहन शरण ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर एक प्रदर्शनी का आयोजन भी होगा, जिसमें जिला के शहीदों सहित प्रख्यात लोगों के जीवन को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।
विज्ञापन

समय रहते अधिकारी तैयारी करें पूरी
बैठक में खेल विभाग के निदेशक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में दादरी सहित पूरे हरियाणा से युवा आएंगे। इस लहजे से आयोजन के लिए बेहतरीन व्यवस्था करना जरूरी है। अधिकारी कार्यक्रम से संबंधित तैयारियां अभी से शुरू कर दें । उन्होंने कहा कि कार्यक्रम हर लिहाज से उच्च स्तर का हो, इसके लिए निजी रुचि लेकर कार्य करें।
व्यवस्थाओं के लिए लगाए जाएंगे टेंडर
उपायुक्त धर्मवीर सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन ने शुक्रवार से ही आयोजन के लिए तैयारियां शुरू की दी हैं। प्रशासन के सभी अधिकारी व विभाग कार्यक्रम में अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए तुरंत प्रभाव से कार्य शुरू कर दिए गए हैं और जल्द ही कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए टेंडर कर दिए जाएंगे।
राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होगा कार्यक्रम
बैठक में हरियाणा युवा आयोग के चेयरमैन व शहीद भगतसिंह के प्रपौत्र यादवेंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रसार करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भगतसिंह ब्रिगेड कार्यक्रम में सौंपे जाने वाली जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, एसडीएम संदीप अग्रवाल, नगराधीश डॉ. विरेंद्र सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल, जिला शिक्षा अधिकारी राम अवतार शर्मा, जिला खेल अधिकारी राजेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र दलाल, नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी अभय यादव, नगर परिषद एक्सईएन सुंदर श्योराण आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें