बीडीपीओ कार्यालय में चेयरपर्सन दर्शना देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, 20 में से 15 सदस्य रहे उपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। कस्बे के जुई रोड स्थित बीडीपीओ परिसर में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। चेयरपर्सन दर्शना देवी ने अध्यक्षता की। समिति के 20 में से उपस्थित 15 सदस्यों ने डेढ़ करोड़ की विकास योजनाओं का खाका तैयार किया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा व सफाई जैसी 30 योजनाओं पर काम करने के लिए अंतिम रूप दिया गया।
बीडीपीओ स्वाति अग्रवाल ने बैठक का एजेंडा रखते हुए पंचायत समितियों से आवश्यक समस्याओं के समाधान के लिए आए मांगपत्रों पर विचार किया। बैठक में सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पर पूरा ध्यान देने की बात कही।
इस अवसर पर सदस्यों की मांग पर ऑक्सीजन पार्क, गांव के मुख्य चौक, चौपालों में बुजुर्गों के आराम करने के लिए कवर शेड निर्मित करवाने पर भी विचार हुआ। दूषित पानी की निकासी के लिए नालों का निर्माण करने, पेयजल के लिए लाइनों का विस्तार करवाने पर भी सहमति जताई गई। बैठक में पंचायत समिति वाइस चेयरमैन सुमन देवी, एसईपीओ अशोक कुमार, आनंद फौजी, लेखाकार राजपाल सिंह, सतीश भांडवा आदि मौजूद रहे।
फोटो - 31
बीडीपीओ कार्यालय में पंचायत समिति की बैठक की अध्यक्षता करतीं चेयरपर्सन दर्शना श्योराण डालावास। संवाद