फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सीमेंट के प्लांट में पेंटर की गिरने से माैत

Sun, 01 Jun 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी/झोझूकलां। गांव चिड़िया स्थित सीमेंट प्लांट में पेंट कर रहे श्रमिक चिड़िया निवासी नवीन (40) को अचानक चक्कर आ गया। इससे सीढ़ी से नीचे गिरने के कारण उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई कर दादरी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
नवीन कुमार के दो बच्चे हैं। दोनों पढ़ रहे हैं। घर में नवीन ही कमाने वाले थे। काफी दिनों से नवीन चिड़िया स्थित एक सीमेंट प्लांट में काम करते थे। शुक्रवार को वह प्लांट में सीढ़ी पर बैठकर दीवार पर पेंट का काम कर रहे थे। इसी दौरान नवीन को चक्कर आ गया। इससे वह जमीन पर गिर गए। यहां पर अकेले होने के कारण किसी ने उन्हें नहीं संभाला।
विज्ञापन

बाद में सहकर्मियों ने देखा तो नवीन को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद नवीन को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर चिड़िया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर दादरी पहुंची।
विज्ञापन

बाद में टीम ने मौका मुआयना कर घटनास्थल संबंधी साक्ष्य एकत्र किए। एसआई जगजीत सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें