फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एनएच-334 बी पर अनियंत्रित सेंट्रो तीन वाहनों से टकराई, तीन लोग घायल

Mon, 03 Jul 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई सेंट्रो।
विज्ञापन
चरखी दादरी। एनएच 334-बी पर गांव भैरवी के समीप सोमवार दोपहर एक सेंट्रो अनियंत्रित होकर तीन अन्य वाहनों से टकरा गई। दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक व दो महिलाएं घायल हो गईं। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए दादरी नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने एक घायल महिला को उपचार के लिए भर्ती कर लिया जबकि ऑटो चालक और दूसरी घायल महिला को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। वहीं, सदर थाना पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जयश्री निवासी ई-रिक्शा चालक राकेश ने बताया कि वो सवारियां लेकर दोपहर एक बजे गांव खेड़ी बूरा जा रहा था। उसी दौरान जब वो गांव भैरवी के समीप पहुंचा तो बाढड़ा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही सेंट्रो कार अनियंत्रित हो गई। सेंट्रो ने उसकी ई-रिक्शा, एक ट्रैक्टर और एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में सेंट्रो और तीनों अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ई-रिक्शा चालक राकेश ने बताया कि हादसे में उसे और ई- रिक्शा में सवार महिला मुन्नी व शरबती को चोटें लगीं। हादसे के बाद करीब 10 मिनट के लिए मुख्यमार्ग की ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो गई। दूसरी ओर हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि वाहनों से टकराने के बाद सेंट्रो सड़क किनारे लगे इंटरलॉकिंग टाइलों से भी टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें