फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत सस्ता और सुलभ न्याय पाने का जरिया : नरेश कुमार

Sat, 17 Aug 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में आयोजित शिविर में बच्चों को पौधा बांटतीं न्यायाधीश मीनाक्षी यादव व अन्य। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नई अनाज मंडी में स्वतंत्रता दिवस पर न्याय सबके लिए निशुल्क... कानूनी सहायता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन नरेश कुमार, एडीजे न्यायाधीश जसबीर कुंडू, एडीजे न्यायाधीश कविता कंबोज, सीजेएम न्यायाधीश निधि सोलंकी, सीजेएम संजीव काजला व मीनाक्षी यादव ने शिविर का अवलोकन करते हुए नागरिकों को पौधे वितरित किए।
चेयरमैन नरेश कुमार ने नागरिकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाई जा रहीं समस्त योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि समय-समय पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। इसमें सस्ता एवं सुलभ न्याय प्रदान किया जाता है। इसके लिए पैनल अधिवक्ता व पैनल पीएलवी जिले के प्रत्येक गांव में जाकर ग्रामीणों को उनके मौलिक अधिकारों की जानकारी प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजेएम संजीव काजला ने बताया कि समय-समय पर स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को मौलिक अधिकारों की जानकारी प्रदान की जा रही है। वर्तमान में बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए विद्यार्थियों को विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। शिविर में पैनल एडवोकेट इंदू जसूजा, सहायक पंकज कुमार, वरिष्ठ पीएलवी रोहताश शर्मा, पीएलवी सुभाष जैन, पीएलवी विकास सांगवान, प्रमोद कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें