फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तार बदलते समय अप्रेंटिस की करंट लगने से मौत

Sat, 12 Jul 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मृतक फतेह सिंह। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
फोटो 09
विज्ञापन

मृतक फतेह सिंह। स्रोत : परिजन
फोटो 10
दादरी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्यवाही पूरी करते हुए जांच अधिकारी। संवाद
:::::::::::::::

-चंदेनी निवासी मृतक फतेह सिंह बिजली निगम में था अप्रेंटिस, परिजनों ने बिजली निगम स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। बीजणा गांव में बिजली का तार बदलते समय अप्रेंटिस की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक फतेह सिंह (33) 10 माह से बिजली निगम में अप्रेंटिस के तौर पर काम कर रहा था। फतेह के परिजनों ने बिजली निगम स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों की शिकायत पर झोझूकलां थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में चंदेनी निवासी नरेंद्र ने बताया कि उसका बड़ा भाई फतेह सिंह आईटीआई पास था। उसके तीन बच्चे हैं। फतेह बिजली निगम में अप्रेंटिस के तौर पर तैनात था। शुक्रवार शाम बीजणा गांव में बिजली लाइन बदलने का कार्य किया जा रहा था। उसका भाई तार बदलने के लिए पोल पर चढ़ा हुआ था।
विज्ञापन

नरेंद्र का आरोप है कि उसी दौरान रूदड़ोल पावर सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई। इससे लाइन पर काम कर रहे उसके भाई फतेह सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे। तब तक उसका भाई दम तोड़ चुका था। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने रात को दादरी नागरिक अस्पताल के शवगृह में फतेह सिंह का शव रखवाया।इस संबंध में एएसआई एवं जांच अधिकारी, झोझूकलां थाना सुनील कुमार ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान पता लगाया जाएगा कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ। फिर उसी अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन



- शनिवार को हुआ पोस्टमार्टम
मृतक फतेह सिंह का पोस्टमार्टम शनिवार को दादरी नागरिक अस्पताल में कराया गया। इससे पहले उसके छोटे भाई नरेंद्र के बयान दर्ज किए गए। नरेंद्र ने स्टाफ की लापरवाही को फतेह सिंह की मौत का कारण बताया, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें