फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 15 में से तीन ही परिवादी पहुंचे, 24 मिनट में निपटाईं 14 शिकायतें

Tue, 22 Aug 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक में 15 में से तीन ही परिवादी पहुंचे। 12 परिवाद बैठक कक्ष में नहीं पहुंचे। प्रदेश के राज्य एवं श्रम मंत्री अनूप धानक ने 24 मिनट के अंदर एजेंडे में शामिल शिकायतों की सुनवाई कर दी। बैठक संपन्न होने के बाद राज्यमंत्री ने बताया कि 15 में से 14 शिकायतों का निपटारा हुआ है, जबकि एक लंबित रखी गई है। एजेंडे के अलावा भी मंत्री ने करीब 30 लोगों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में श्रम एवं राज्यमंत्री अनूप धानक सुबह 11:34 पर लघु सचिवालय सभागार में पहुंचे। पहली शिकायत निमड़ बड़ेसरा निवासी शिक्षक आत्महत्या अ मामले से जुड़ी रही। मृतक की बेटी और बेटे ने इस मामले में पुलिस पर सभी छह आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। दूसरा परिवाद लाडावास निवासी राजपाल, विनोद और अन्य ग्रामीणों का रहा। उन्होंने बताया कि वर्ष 1976 में उन्हें 100-100 गज के प्लॉट अलॉट हुए थे। कुछ लोगों ने उनको अलॉट की गई जगह पर कब्जा करने के उद्देश्य से तारबंदी कर दी। बाढड़ा एसडीएम विरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन ने मौका देखकर तार हटवा दिए हैं।
डिप्टी सीएम के समक्ष उठेगा कन्हेटी निवासी बंदी का मौत मामला

वार्ड-3 से जिला पार्षद एडवोकेट रविंद्र सांगवान कन्हेटी निवासी बंदी की मौत मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर अनूप धानक से मिले। इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला रोहतक में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेंगे और उस बैठक में इस मामले को शामिल करवाएं।
विज्ञापन



कष्ट निवारण समिति की बैठक के एजेंडे में 15 परिवाद शामिल किए गए। कई मामलों में परिवादी नहीं पहुंचे और संतुष्ट होने की बात उन्होंने लिखकर अधिकारियों को दी। 15 में से 14 परिवादों का निपटारा हुआ, जबकि एक लंबित है, जिसमें एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-अनूप धानक, श्रम एवं रोजगार मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें