फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मात्र 49 क्लर्कों को बनाया सहायक, 162 पद थे खाली

विज्ञापन
दादरी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने रोष प्रदर्शन करते हुए हेमसा जिला इकाई। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन जिला इकाई ने बुधवार को रोष प्रदर्शन किया। लंबित मांगों और सरकार के कर्मचारी विरोधी रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया गया व इसके जरिये लंबित मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई गई। सर्वप्रथम जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने गेट मीटिंग आयोजित की गई।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता हेमसा जिला वरिष्ठ उपप्रधान यशपाल सांगवान ने की जबकि राज्य कार्यकारिणी से प्रदेश उपमहासचिव विजय लांबा भी बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने हाल ही में पदोन्नति सूची जारी कर 49 क्लर्क को सहायक बनाया है जबकि शिक्षा विभाग में सहायकों के 162 पद खाली थे। पदोन्नति की बाट जोह रहे मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी तो रिटायर ही हो गए। जारी की गई पदाेन्नति सूची में भी मात्र 49 को ही पदोन्नति दी गई है।

विजय लांबा ने बताया कि प्रांतीय प्रधान संदीप सांगवान की अध्यक्षता में गत 18 मार्च को डायरेक्टर के साथ शिक्षा सदन पंचकूला में मीटिंग हुई थी। क्लर्क से असिस्टेंट की पदोन्नति लिस्ट लगभग दो साल के लंबे इंतजार के बाद जारी की गई है। शिक्षा विभाग की अफसरशाही की मनमानी के चलते क्लर्क से असिस्टेंट के पद पर मात्र 25 प्रतिशत आधी-अधूरी प्रमोशन लिस्ट जारी की गई है। उनका कहना है कि अगर समय रहते प्रमोशन सभी खाली पदों पर किए जाते तो रिटायर होने वाले कर्मियों को भी इसका लाभ मिल सकता था।
विज्ञापन


जिला वरिष्ठ उपप्रधान यशपाल सांगवान ने कहा कि शिक्षा विभाग फील्ड में असिस्टेंट, स्टेटिकल असिस्टेंट, डिप्टी सुप्रीडेंट व सुप्रीडेंट के आज भी 50 प्रतिशत से ज्यादा पद रिक्त पड़े हैं। जिसे बीईओ, डीईईओ व डीईओ दफ्तर में काम पेंडिंग रहता है। बुधवार के रोष प्रदर्शन में संतोष, सुरेश, धर्मबीर, अनिल, इंद्रजीत, कर्ण सिंह, अशेाक, सुरेंद्र, नवीन व महेंद्र आदि ने भाग लिया।
16 अप्रैल से प्रदेश में शुरू होंगे प्रदर्शन
विजय लांबा ने कहा कि अगर समय रहते मांगपत्र शामिल सभी मांगों का निपटारा नहीं किया जाता तो आंदोलन के प्रथम चरण में 16 अप्रैल को अंबाला, पंचकूला, कैथल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर में प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके बाद 15 मई को रोहतक, सोनीपत, पानीपत, दादरी, झज्जर व करनाल में, 18 जून को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी व जींद में और 23 जुलाई को गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ के कर्मचारी डायरेक्टर दफ्तर पंचकूला पर आक्रोश प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें