फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मतदाता जागरूकता के लिए ऑनलाइन शपथ अभियान शुरू

Tue, 24 Sep 2024 06:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन शपथ लेने की महत्वपूर्ण पहल आरंभ की है। मतदान की शपथ लेने के लिए नागरिक चुनाव आयोग की स्वीप वेबसाइट https://ecisveep.nic.in/pledge/ पर लाॅगइन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल नरवाल ने नागरिकों से अपील है कि वे अपने परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों को भी इस अभियान से जोड़ें और मतदान का संकल्प लें। ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर अपने मतदान के अधिकार का सदुपयोग कर सकें। इस अभियान का उद्देश्य लोकतंत्र को सशक्त बनाना और हर नागरिक को अपने मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करना है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में 75 प्रतिशत से अधिक नागरिक मतदान केंद्र पर जाकर ईवीएम का बटन दबाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें