फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पीपीपी में दर्ज गलत वाहन हटवाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन

Mon, 14 Jul 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के नागरिक परिवार पहचानपत्र में दर्ज गलत वाहन की जानकारी को निर्धारित प्रक्रिया के तहत हटवाना चाहते हैं, ऐसे मामलों में सीधे एडीसी कार्यालय में आने के बजाय अपने नजदीक किसी भी मान्यता प्राप्त कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से ऑनलाइन आवेदन करें। सीएससी सेंटरों में यह सुविधा उपलब्ध है। निर्धारित ऑनलाइन आवेदन के बाद स्वत: कुछ समय बाद वाहन पीपीपी से हट जाएगा।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. मुनीष नागपाल ने जिलावासियों का आह्वान किया कि इस कार्य के लिए एडीसी कार्यालय या अन्य किसी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन की ओर से पीपीपी संबंधित कार्यों के लिए ब्लॉक स्तर पर केंद्र स्थापित किए गए हैं। इससे न केवल लोगों का समय बचेगा, बल्कि, उन्हें घर के नजदीक ही पीपीपी में सुधार की सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें