फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डेयरी के ताले चटकाकर एक लाख की नकदी चुराई

Fri, 02 May 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। रावलधी के बाबा न्यारामदास मंदिर के सामने स्थित दूध की डेयरी को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर यहां के ताले चटकाकर करीब एक लाख की नकदी ले गए। डेयरी संचालक की शिकायत पर दादरी सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांधी नगर निवासी नवीन कुमार ने बताया कि वो बाबा न्याराम दास मंदिर के सामने दूध की डेयरी चलाता है। एक मई को करीब डेढ़ लाख रुपये दूध की पेमेंट आई थी। इसमें से उसने करीब 50 हजार का आगे भुगतान कर दिया जबकि बाकी बची पेमेंट डेयरी में रख दी।
नवीन कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वो डेयरी पर आया तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। उसने अंदर जाकर जांच की तो वहां रखी नकदी भी चोरी मिली। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेकर अज्ञात पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें