फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक संक्रमित ने तोड़ा दम, 79 लोग पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वीरवार को एक कोरोना संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि 79 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग ने सभी को ट्रेस कर लिया था। नए संक्रमितों में 26 महिलाएं शामिल हैं। 27 संक्रमित शहरी जबकि 52 ग्रामीण क्षेत्र से हैं।
विज्ञापन

छह मई की शाम तक जिले से कोरोना जांच के लिए 162243 सैंपल लिए जा चुके हैं। वीरवार को विभाग की टीमों ने 802 नए सैंपल लिए। वीरवार को रानीला निवासी 55 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत हो गई और उसका कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार दाह-संस्कार किया गया। 79 नए केस मिलने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2761 हो गई है। वीरवार को 39 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और अब कोरोना को मात देने वालों की संख्या 2235 हो गई है। 1358 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित हैं। वीरवार को 16 से 70 वर्ष तक की उम्र के लोग संक्रमित मिले हैं।
यहां मिले से दो से अधिक संक्रमित
वीरवार को बौंदकलां में सर्वाधिक नौ लोग संक्रमित मिले हैं। डोहका दीना में दो, घसोला में तीन, मंगल मार्केट में दो, विवेक नगर में तीन, प्रेम नगर में तीन, वार्ड-19 में दो लोग संक्रमित मिले हैं। उनके अलावा खेड़ी बूरा, सांवड़, बालरोड, रानीला, रावलधी, पातुवास, कलियाणा, मानकावास, माई खुर्द, कारी धारणी, ढाणी सूरजा, सांकरोड, नीमड़ी, रानीला, बिगोवा, बिरही कलां, मंदोली आदि गांव में नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

वीरवार को एक संक्रमित की मौत हुई है, जबकि 79 नए केस सामने आए हैं। सभी संक्रमितों को हमने ट्रेस कर लिया है। फिलहाल 128 संक्रमित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।
विज्ञापन

डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें