फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिन एक घंटा एक साथ सेवा श्रमदान

Fri, 02 Oct 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में नगर परिषद चरखी द्वारा सेवा श्रमदान की गतिविधि की गई। मुख्य अतिथि विधायक सुनील सतपाल सांगवान एवं विशिष्ट अतिथि चेयरमैन बख्शी राम सैनी द्वारा स्वच्छता की शपथ के साथ सफाई अभियान का प्रारंभ किया गया। विधायक एवं अध्यक्ष द्वारा जनसाधारण के साथ मिलकर सेवा श्रमदान में सहयोग दिया गया।
विज्ञापन

सफाई अभियान के उपरांत सफाई स्थल पर पौधारोपण भी किया गया सेवा श्रमदान में पार्षदगण, सामाजिक संस्थाएं एवं गैर सरकारी संस्थाओं के सदस्यों के साथ नगर परिषद कर्मचारी भी उपस्थित रहे। जिला नगर आयुक्त विजेंद्र हुड्डा के अध्यक्षता में उधम सिंह जैन सिविल अस्पताल में 1 घंटे का सेवा श्रमदान में सफाई अभियान चलाया गया।
इसके साथ-साथ सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 80 कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच की गई। कर्मचारियों का बीपी शुगर आंखों की टेस्ट किए गए तथा सिविल अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई। कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए नगर परिषद अध्यक्ष बक्शीराम सैनी वहां उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें