फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से कार सवार एक की मौत, घायल साथी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी-भिवानी मुख्यमार्ग पर पैंतावास कलां के समीप मंगलवार रात एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर अवस्था में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। सदर थाना पुलिस ने बुधवार सुबह सिविल अस्पताल में चरखी निवासी मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और इस संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चरखी निवासी अमित (26) बुधवार को अपने दोस्त गांव निवासी बिजेंद्र के साथ कार में सवार होकर किसी काम से भिवानी की तरफ जा रहा था। कार अमित चला रहा था और बिजेंद्र साथ में बैठा था। जब वे पैंतावास कलां के समीप पहुंचे तो एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार अमित की मौत हो गई व बिजेंद्र घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस और कार सवारों के परिजनों को दी।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस समेत मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं, अमित और बिजेंद्र को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां अमित को मृत घोषित कर दिया गया और बिजेंद्र को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने मंगलवार रात ही मृतक के भाई वीरभान के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया और बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

दो भाइयों में छोटा था मृत अमित
मृतक के पिता जोगेंद्र ने बताया कि उसके दो बेटे थे। उनमें वीरभान बड़ा है जबकि अमित छोटा था। अमित अविवाहित था और खेतीबाड़ी में सहयोग करता था। हादसे के बाद परिवार और गांव में मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें