फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बांटी एक बैग डीएपी, मैसेज भेजा पांच का

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। कस्बे के सतनाली रोड स्थित बीज केंद्र पर डीएपी खरीद वितरण में किसानों को भ्रमित करने के आरोपों की जांच के लिए एसडीएम ने उपायुक्त व मंडलायुक्त को पत्र लिखा है। बाढड़ा एसडीएम शंभू राठी ने उपायुक्त को भेजे पत्र में बताया कि क्षेत्र में डीएपी खाद वितरण किया जा रहा है, लेकिन कुछ लोग खाद की कालाबाजारी करने में लगे हैं। इस कार्य में कृषि विभाग के कर्मचारियों की संलिप्तता की भी आशंका है। पत्र में बताया गया कि 23 अक्तूबर को क्षेत्र के सतनाली रोड पर स्थित बीज केंद्र पर डीएपी के बैग पहुंचे तो वहां पर किसानों को भीड़ का बहाना बनाकर एक-एक बैग वितरित कर दिए गए, लेकिन बाद में उनके मोबाइल पर पांच- पांच बैग जारी होने का मैसेज पहुंच गया, जबकि इस संबंध में जिला प्रशासन से भी कोई निर्देश जारी नहीं किए गए थे। इसके बाद में किसानों ने इसकी प्रशासन को शिकायत की। अब एसडीएम ने इस मामले की जांच करवाने के लिए उपायुक्त को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें