फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: हवलदार अरविंद की शहादत के आठवें दिन घर में गूंजी किलकारी, पत्नी ने बेटे को दिया जन्म

Sun, 01 Jan 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झोझूकलां, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

पत्नी पिंकी ने शनिवार को बेटे को जन्म दिया। दादा राजेंद्र बोले कि दोनों पोतों को सेना में भेजने का प्रयास रहेगा। वहीं, शनिवार को राज्य मंत्री अनूप धानक भी शहीद के घर पहुंचे।
विज्ञापन
नवजात बेटे के साथ शहीद अरविंद की पत्नी पिंकी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम में हुए एक हादसे में शहीद हुए झोझूकलां निवासी हवलदार अरविंद सांगवान के घर शनिवार को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। सुबह उनकी पत्नी ने कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


वहीं, शहीद के पिता राजेंद्र सांगवान का कहना है कि अरविंद के दोनों बेटों को सेना में देशसेवा के लिए भेजने का उनका प्रयास रहेगा। वहीं, शनिवार को राज्य मंत्री अनूप धानक भी शहीद के घर पहुंचे।

बता दें कि 23 दिसंबर को सिक्किम में सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में 16 जवानों की जान गई थी। जिनमें झोझूकलां निवासी हवलदार अरविंद सांगवान भी शामिल थे। रविवार को पैतृक गांव में उनकी अंत्येष्टि की गई थी। अरविंद सांगवान 2008 में दिल्ली 8 राजपूताना राइफल में भर्ती हुए थे। उनकी मौजूदा पोस्टिंग सिक्किम में थी।
विज्ञापन


उनकी पत्नी पिंकी हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। उन्होंने शनिवार सुबह झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटे को जन्म दिया। सीएचसी में तैनात डॉ. अभिमन्यु और डॉ. सुमन श्योराण ने बताया कि पिंकी और उनका नवजात बेटा पूरी तरह स्वस्थ है। नवजात शिशु का जन्म तीन किलोग्राम है।

शनिवार को राज्यमंत्री अनूप धानक दादरी में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने के बाद शहीद अरविंद के घर पहुंचे। उन्होंने जांबाज को श्रद्धांजलि दी जबकि परिजनों को पुत्र की प्राप्ति होने पर बधाई दी। राज्यमंत्री ने कहा कि अरविंद की शहादत का देश सदैव कर्जवान रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें