चरखी दादरी। शहर के सेक्टर एरिया में बुजुर्गों की दौड़ करवाई गई। इसमें 65 वर्ष व इससे अधिक आयु के बुजुर्गों ने भाग लिया। एमसी काॅलोनी निवासी रोडवेज से सेवानिवृत्त डीआई ओमबीर चांदवास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 1600 मीटर दौड़ में बाजी मारी।
खेल आयोजक दिनेश डोहकी ने कहा कि अगर मन में जज्बा हो तो अभ्यास से स्पर्धाएं जीती जा सकती हैं। इस दौरान विजेता ओमबीर को दिनेश डोहकी व अन्य लोगों ने सम्मानित किया। संवाद