फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: लिंक पर क्लिक करते ही बुजुर्ग का फोन हुआ हैंग, खाते से कटे 93 हजार; दो ट्रांजेक्शन के जरिये गई रकम

Thu, 01 May 2025 12:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

देवेंद्र सिंह के अनुसार, इसके बाद कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि जल्द आपके पास काॅल आएगी और आप काॅल उठा लेना। कुछ देर बाद देवेंद्र सिंह के व्हाट्सएप नंबर पर कॉल आई और कॉल करने वाले शख्स ने एक लिंक शेयर किया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी-दादरी में नई अनाज मंडी क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग को मोबाइल पर आए अनजान लिंक पर क्लिक करना भारी पड़ गया। लिंक खोलते ही बुजुर्ग का मोबाइल हैंग हो गया और खाते से करीब 93 हजार रुपये कट गए। यह रकम साइबर अपराधी ने निकाली है और बुजुर्ग की शिकायत पर दादरी साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में देवेंद्र सिंह ने बताया कि 6 अप्रैल को उसने गूगल पर सीएसडी कैंटीन का नंबर सर्च किया था। उस नंबर पर काॅल की तो रिसीव नहीं की गई। कुछ देर बाद उसके पास एक कॉल आई और कहा कि सीएसडी कैंटीन हैडक्वार्टर से बात कर रहा है। इसके बाद देवेंद्र ने उसे सीएसडी कैंटीन के किसी कर्मचारी का नंबर बताने के लिए कहा।

देवेंद्र सिंह के अनुसार, इसके बाद कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि जल्द आपके पास काॅल आएगी और आप काॅल उठा लेना। कुछ देर बाद देवेंद्र सिंह के व्हाट्सएप नंबर पर कॉल आई और कॉल करने वाले शख्स ने एक लिंक शेयर किया। उक्त लिंक पर क्लिक करते ही देवेंद्र सिंह के मोबाइल की स्क्रीन सफेद हो गई और फोन हैंग हो गया। इसके बाद उसने फोन रिसेट कर दिया।
विज्ञापन


बैंक रुपये निकलवाने पहुंचा तो लगा पता
देवेंद्र सिंह ने बताया कि 7 अप्रैल को रुपये की जरूरत पड़ने वो आईडीबीआई बक पहुंचा। वहां कर्मचारी ने बताया कि खाते में रुपये कम है। डिटेल निकलवाने पर पता चला कि उसके खाते से 6 अप्रैल को 2000 और 91001 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें