फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हर स्कूल बस की जांच करेंगे अधिकारी, अनियमितता मिलने पर जब्त की जाएगी

Sat, 13 Apr 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रदेश के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने वीरवार को जिला उपायुक्त के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस (वीसी) कर स्कूली बच्चों की सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने सख्त निर्देश दिए की नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूलों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। इसलिए अब जिले के सभी 156 निजी स्कूलों में जाकर अधिकारी बसों की जांच करेंगे। इसके तहत प्रत्येक स्कूल कवर किया जाएगा।
विज्ञापन

वीसी के बाद उपायुक्त मनदीप कौर ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में मुख्य सचिव के निर्देश बताए। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक स्कूल की हर बस की जांच होनी चाहिए और अगर किसी बस में फिटनेस सर्टिफिकेट जैसी जरूरी कमी पाई जाती है तो उसको जब्त कर लें। डीईओ नियमों के अनुसार ही स्कूल बसों का संचालन करवाएंगे। इस कार्य में कोताही के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि स्कूल सुरक्षा नीति का अनुसरण हर स्कूल को करना होगा। ऐसा न होने पर बसों को बंद कर स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव के निर्देशों के अनुसार जिले में बच्चों की सुरक्षा के लिए जल्द ही एक नंबर जारी किया जाएगा जिस पर स्कूल बसों में नियमों के उल्लंघन संबंधी शिकायत की जा सकेगी।
विज्ञापन


- पीटीएम के दौरान अभिभावक जांचे सुरक्षा मानक
उपायुक्त ने अभिभावकों से कहा कि आगामी अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) के दौरान बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए बसों की सुरक्षा को जरूर जांच लें। उन्होंने कहा कि हर स्कूल में अभिभावक सुरक्षा समिति (पीएससी) का भी गठन करवाया जाए।
- पुलिस अधिकारी करेंगे चालकों और सहायकों का सत्यापन
एसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि डीएसपी की अगुवाई में पुलिस टीमें प्रत्येक स्कूल के बस चालक और सहायक का सत्यापन करेंगी। ये भी पता लगाया जाएगा कि किस चालक का आचरण कैसा है। जिला पुलिस ये मुहिम जल्द शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें