मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं की समीक्षा बैठक लेते उपायुक्त मुनीश शर्मा व मौजूद अधिकारी।
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री की ओर से की गईं घोषणाओं को सभी अधिकारी गंभीरता से लें। जिन विकासपरक घोषणाओं पर काम चल रहा है, उन्हें निर्धारित समय पर पूरा करवाना सुनिश्चित करें और जो विकास कार्य अब तक शुरू नहीं किए गए हैं, उन्हें शीघ्र शुरू करवाएं। मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर विभागों की लापरवाही के कारण हुई देरी को सहन नहीं किया जाएगा।उपायुक्त मुनीश शर्मा ने शुक्रवार को आयोजित बैठक में ये आदेश दिए।
उन्होंने जिले में मुख्यमंत्री की ओर से की गईं घोषणाओं से संबंधित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि यदि किसी घोषणा में एक से अधिक विभाग शामिल हैं तो ऐसे विभागों के अधिकारी आपस में तालमेल व समन्वय बनाकर कार्य करें। ताकि, परियोजनाओं के पूरा होने में देरी न हो। सभी अधिकारी अपने कार्यालय और काम के प्रति गंभीर रहें। उन्होंने एक-एक कर मुख्यमंत्री की ओर से की गईं घोषणाओं पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी हासिल की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन घोषणाओं पर समय-समय पर होने वाली प्रगति की जानकारी अपडेट करते रहें। किसी भी परियोजना के क्रियान्वयन के संबंध में यदि विभाग मुख्यालय स्तर पर भी कोई परेशानी है तो वे उपायुक्त कार्यालय को सूचित करें और आपसी समन्वय से इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं को दूर कर समय से विकास कार्यों को पूरा करें। जब भी इस तरह की बैठक में आएं तो सुनिश्चित करें कि परियोजना की पूरी जानकारी अपडेट हो।
रामकुमार। - फोटो : रामकुमार। संवाद